{"_id":"694ef43f4ce6bdc24f025ee3","slug":"class-10-student-beaten-up-for-protesting-against-extortion-lucknow-news-c-13-lko1070-1532193-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंगदारी के विरोध पर दसवीं के छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंगदारी के विरोध पर दसवीं के छात्र को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। रंगदारी देने से मना करने पर दसवीं के छात्र शुभ पांडेय को गाजीपुर थानाक्षेत्र के मुंशीपुलिया के पास रॉड से पीट दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सर्वोदय नगर निवासी शुभ के अनुसार वह भूतनाथ स्थित सेंट डोमनिक स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि उसी स्कूल का पूर्व छात्र दो माह से उससे रंगदारी मांग रहा है। आए दिन वह, मुकेश व सात अज्ञात स्कूल उसे धमकी देते हैं। शुभ ने बताया कि नौ दिसंबर को दोस्त ध्रुव के साथ कोचिंग से लौटते वक्त मुंशी पुलिया के पास आरोपी पूर्व छात्र व उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ जुटने पर वह किसी तरह भागे तो आरोपियों ने दोबारा पकड़कर पीटा। इससे उसका सिर फट गया।
दहशत में स्कूल जाना छोड़ा
शुभ के अनुसार घर पहुंचने पर माता-पिता ने इलाज कराया। घटना से दहशत में आए छात्र ने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी गैंग चलाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मीम पेज भी बनाया है, जिस पर उनका मीम शेयर किया था। मीम हटाने की बात कहने पर आरोपी छात्र ने पिटाई की धमकी दी थी। आरोपियों ने उनकी पिटाई का वीडियो भी उसी पेज पर पोस्ट किया था। आरोपियों ने बदला पूरा हुआ और शूटआउट डन पोस्ट लिखी। इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक आरोपी छात्र नाबालिग हैं। इन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।