{"_id":"e0ceac4373876a90e1ef5bbf11222163","slug":"clash-in-two-groups-in-ambedkarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान पर भिड़े दो पक्ष, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान पर भिड़े दो पक्ष, दो हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Nov 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानी चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
मामला अंबेडकरनगर के आलापुर थानाक्षेत्र का है। रामनगर विकासखंड के अंतर्गत समुद्रा गांव के शेखपुरमलपुरा बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।
मारपीट में सगे भाई सुरेश और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं अंबेडकरनगर में प्रथम चरण में सुबह 11 बजे तक बसखारी, जहांगीरगंज और रामनगर ब्लॉक में औसत 22 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं लखनऊ के चिनहनट क्षेत्र के धावा गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच जमकर मारपीट हुई। राम गोपाल याव और भैरो सिंह के समर्थक फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। इस घटना को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना की वजह से मतदान आधे घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन