फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between togadia supporters and police in ayodhya.

अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया ने नई पार्टी का किया एलान, कहा- अबकी बार, हिंदुओं की सरकार

Tue, 23 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 23 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
clash between togadia supporters and police in ayodhya.
प्रवीण तोगड़िया के समर्थक। - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने अयोध्या में संकल्प सभा करते हुए नई पार्टी का अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने अयोध्या में संकल्प सभा करते हुए नई पार्टी का एलान कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम के नाम पर चुनाव लड़ा वो सत्ता मिलते ही राम को भूल गए। उन्होंने अपने समर्थकों संग अबकी बार हिंदुओं की सरकार का नारा दिया। नई पार्टी के एलान के साथ ही तोगड़िया ने लोकसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा कर दी। नई पार्टी के नाम की घोषणा दिल्ली में होगी।

विज्ञापन


तोगड़िया ने सत्ता में आने पर हर हिंदू को भोजन, शिक्षा व रोजगार देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने समद्घ भारत, समृद्घ हिंदू का नारा दिया था लेकिन सत्ता में बैठे लोग हिंदू हितों की बात भूल गए हैं। मस्जिदों में जाते हैं। हम राम मंदिर नहीं तो वोट नही का नारा लेकर जागरुकता फैलाएंगे और केंद्र में हिंदुओं की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। तोगड़िया ने मुस्लिमों की जनसंख्या पर भी नियंत्रण लगाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों व पुलिस के बीच अयोध्या में रामकोट की परिक्रमा के दौरान भिड़ंत हो गई।  इस दौरान समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता परिक्रमा मार्ग बदलने पर नाराज हो गए और पुलिस से भिड़ गए ऐसे में कुछ देर के लिए अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम और मोदी विरोधी नारे लगाते रहे।


हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच प्रवीण तोगड़िया ने प्रशासन के मनाने पर उन्मादी भीड़ को समझाकर शांत करवाया। तोगड़िया अपने समर्थकों संग सरयू तट की ओर रवाना हो गए जहां उन्होंने नई पार्टी का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed