फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between pradhan and Kotedar in Shravasti.

श्रावस्ती में प्रधान व कोटेदार भिड़े, जमकर बवाल, आगजनी व हिंसा में 11 गंभीर घायल

Wed, 20 May 2020 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Clash between pradhan and Kotedar in Shravasti.
आगजनी में जले घर। - फोटो : amar ujala

श्रावस्ती जिले के में वर्चस्व को लेकर कोटेदार व प्रधान बुधवार सुबह आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने लाठी व धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार किया जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं मारपीट के दौरान आगजनी भी हुई। जिसमें बारह घर जल कर राख हो गए। अग्निकांड के दौरान चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। वारदात में तीन साइकिल, घर में रखा अनाज व कपड़े भी जल गए।

विज्ञापन


भिनगा कोवाली क्षेत्र के हल्लाजोत गोड़पुरवा में काफी दिनों से वर्चस्व को लेकर कोटेदार व ग्राम प्रधान में तनातनी चल रही थी। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के टकराव में जमकर खून-खराबा हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो पंचायत चुनाव जीतने के बाद जब से मोहम्मद चौधरी प्रधान बनें तभी से उनका तिलकराम यादव से विवाद चल रहा था। प्रधान की हमेशा से शिकायत रहती थी कि कोटेदार तिलकराम उनके लोगों को खाद्यान्न नहीं देता तो तिलकराम यादव का आरोप था कि प्रधान के लोग खाद्यान्न लेकर फर्जी शिकायत करते हैं। इस बार तिलकराम यादव भी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसीलिए दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह प्रधान मोहम्मद चौधरी अपने खेतों में काम कर रहा था तभी कोटेदार तिलकराम यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ उस पर धावा बोल दिया था। प्रधान की खेत में पिटाई की सूचना पर गांव से कई महिलाएं व पुरुष उसके बचाव में आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें प्रधान सहित शकीना, दुलारा, ननकू, वसीम, कलीम, धुनऊ, पप्पू व शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

मवेशी भी झुलसकर मर गए

मारपीट के दौरान किसी ने एक घर में आग लगा दी। देखते ही देखते 12 घर जल कर राख हो गए। इस दौरान घर में बंधे एक भैंस व तीन बकरियों की भी झुलसने से मौत हो गई। जबकि तीन साइकिल के साथ घर में रखा अनाज व अन्य सामान भी जल कर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed