फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between police and villagers in balrampur.

पुलिस व ग्रामीणों में जमकर भिड़ंत, लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आठ घायल

Wed, 28 Feb 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
clash between police and villagers in balrampur.
- फोटो : amar ujala

बलरामपुर में रविवार से गायब एक युवक का शव कई दिन बाद राप्ती नदी के किनारे मिलते ही बुधवार को पुलिस व पब्लिक आमने-सामने आ गई। पुलिसिया कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव कर लाठी-डंडों से हमला बोला। मौके से पुलिस को वाहन समेत जान बचाकर भागना पड़ा। दूसरी बार भारी सुरक्षा के बीच शव लेकर लौट रही पुलिस टीम पर फिर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस टीम पर फिर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस भिड़ंत में महिला थानाध्यक्ष समेत आठ सिपाही घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को जमकर लाठी भांजनी पड़ी तथा आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि आंसू गैस के गोले से छप्पर में आग लग गई। कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। आला अधिकारी दोषियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दे रहे हैं। अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


रविवार से गायब था धनीराम
दरअसल बलरामपुर जिले के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला नौबस्ता निवासी धनीराम यादव रविवार रात लापता हो गया था। धनीराम की बाइक व मोबाइल खून से सनी हुई घर के सामने लावारिश मिली थी। धनीराम के पिता शिवमंगल ने मंगलवार को समर्थकों व ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया था। शिवमंगल का आरोप था कि धनीराम ससुराल गया था। उसकी पत्नी, ससुर, साले व रिश्तेदार ने उसकी हत्या कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने शिवमंगल की तहरीर पर उसकी पत्नी, ससुर, साले व उनके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप डायल-100 से शव को ठिकाने लगाने का किया गया प्रयास

clash between police and villagers in balrampur.
ग्रामीणों के हमले में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : amar ujala

बुधवार को धनीराम का शव राप्ती नदी के किनारे मिला है। आसपास के लोगों का आरोप है कि डायल-100 की गाड़ी से धनीराम का शव नदी के किनारे ठिकाने लगाने के लिए लाया गया था। इसी बात की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं एएसपी एसके सिंह का कहना है कि मृतक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने ही डायल-100 को दी थी तथा सूचना पाकर डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप पूरी तरह से निराधार व झूठा है।

देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला
रजवापुर गांव के निकट ही शव लेने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने देखते ही देखते पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से ही धनीराम की हत्या की गई है। तीन दिन तक पुलिस आरोपियों को बचाने के चक्कर में लीपा पोती कर रही थी। शव को तीन दिन बाद नदी के किनारे फेंका गया है। लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने लाठी-डंडे व पत्थर से पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस कर्मी जान बचाकर भागे और कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर भागे। गाड़ी में न बैठ पाए सिपाही को भीड़ ने दौड़ा दौड़ाकर मारा।

भारी सुरक्षा के बीच लाया गया शव
भीड़ के हमलावर होने तथा पुलिस टीम के भागने के बाद मौके पर पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र, एडीएम एके शुक्ला, एसपी प्रमोद कुमार व एएसपी एसके सिंह ने मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए कई थानो समेत भारी संख्या में फोर्स मंगा ली गई। फोर्स के आने के बाद पुलिस भारी सुरक्षा के बीच धनीराम का शव लेने रजवापुर गांव के निकट राप्ती नदी के किनारे पहुंची  और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

रास्ते में ग्रामीणों ने फिर बोला हमला

clash between police and villagers in balrampur.

शव लेकर आ रही पुलिस टीम पर नौबस्ता गांव के निकट भीड़ ने हमला कर दिया। जिसमें महिला थानाध्यक्ष मीना सिंह, महिला सिपाही मारिया सिद्दीकी, रुचि, चन्द्रसेन, फारुख अहमद, अखिलेश यादव, उबैद अहमद और नीरजा यादव घायल हुए हैं। उग्र भीड़ ने गौरा थानाध्यक्ष इकरार अहमद से भी हाथापाई की। अपनी सुरक्षा में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और लोगों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस के गोले से गांव के एक छप्पर में आग लग गई। पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed