फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between BJP MlA and former Jila panchayat Chief in Sitapur.

Sitapur: विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में भाजपा विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भिड़े

Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
सार

सीतापुर जिले में विकास कार्यों की बैठक के दौरान वर्तमान विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी आगे बढ़ गई कि जनप्रतिनिधियों को बैठक छोड़कर जाना पड़ा।

विज्ञापन
Clash between BJP MlA and former Jila panchayat Chief in Sitapur.
नोकझोंक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा में विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच कई जनप्रतिनिधि बैठक छोड़कर बाहर चले गए।

विज्ञापन


जिले में गुरुवार को रामपुर मथुरा ब्लॉक में विकास कार्यो को लेकर एक बैठक थी। जिसमें भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी, आशा मौर्या और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता भी शामिल हुए। इस बीच प्रस्ताव को लेकर बहस हुई। जिसके बाद दोनों पक्षो में तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के इस जिले में बिना मान्यता चल रहे 491 मदरसे, चीन-पाकिस्तान से आता है पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल-भारत मैत्री सेवा: एक की अनुमति, चल रहीं 15 बसें, परिवहन निगम को हर रोज लाखों का नुकसान

 
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि विधायक के साथ कुछ अवांछित लोग मीटिंग रूम में घुस आए थे। इसका विरोध किया तो दोनों विधायक भड़क गए।

प्रभारी मंत्री हैं दौरे पर
यह नोकझोंक उस समय हुई जब जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने निरीक्षण भवन में विधायकों संग बैठक रखी थी लेकिन सिर्फ गिने चुने विधायक ही उस मीटिंग में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed