फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Civil engineer riding a bike dies after colliding with a dumper

Lucknow News: डंपर से टकराकर बाइक सवार सिविल इंजीनियर की गई जान

Tue, 28 Oct 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Civil engineer riding a bike dies after colliding with a dumper
रजत पांडेय की फाइल फोटो।
लखनऊ। बीबीडी इलाके में किसान पथ के पास रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार रजत पांडेय को टक्कर मार दी। हादसे में रजत की मौत हो गई, जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। रजत एचएएल में सिविल इंजीनियर थे। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से आजमगढ़ निवासी रजत (26) यहां सुलभ आवास योजना गोमतीनगर विस्तार में रहते थे। वह रविवार शाम चार बजे दोस्त के साथ से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजत की मौके पर ही मौत हो गई। भाई आयुष ने बताया कि रजत के दोस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रजत के मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। रजत के परिवार में पत्नी शिखा और छह माह का बेटा अथर्व है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed