{"_id":"69e54091be9c7248c803d7ed","slug":"civil-engineer-arrested-for-posting-misleading-post-on-fire-incident-lucknow-news-c-13-lko1070-1698852-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निकांड पर भ्रामक पोस्ट करने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निकांड पर भ्रामक पोस्ट करने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार
Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर-12 में 15 अप्रैल को हुए अग्निकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर गलत व भ्रामक सूचनाएं पोस्ट करने वाले सिविल अभियंता सुधाकर त्रिपाठी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थीं।
थाना प्रभारी विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि दरोगा अतुल कुमार और दरोगा भानु प्रताप सिंह ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई थीं। इन प्राथमिकियों में लोगों में आक्रोश पैदा करने और पुलिस के प्रति भड़काने का आरोप था। साइबर क्राइम सेल की मदद से भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया गया। इसी क्रम में विकासनगर निवासी सुधाकर त्रिपाठी को पकड़ा गया। सुधाकर मूल रूप से चित्रकूट के पहाड़ी थानाक्षेत्र का रहने वाला है और निजी कंपनी में काम करता है। पूछताछ में उसने ऑनलाइन मंच पर गलत पोस्ट करने की अपनी गलती स्वीकार की है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम अन्य लोगों को भी चिह्नित कर रही है। इन लोगों ने अग्निकांड पर सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट अपलोड की थीं। सोशल मीडिया सेल सभी प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रहा है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।