फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City residents will be able to enjoy sailing

Lucknow News: नगरवासी ले सकेंगे नौकायन का आनंद

Mon, 28 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
City residents will be able to enjoy sailing
​भिनगा के सर्वामाई ​स्थित जलाशय की कराई जा रही सफाई। 
श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित सर्वामाई स्थान का कायाकल्प कराया जा रहा है। एक तरफ जहां मंदिर के निकट स्थित तालाब की सफाई कराई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इसे आकर्षक बनाने के लिए उसमें कमल का फूल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर वासियों को लुभाने के लिए पूर्व डीएम नितीश कुमार की ओर से दहाना स्थित जूनियर हाईस्कूल भिनगा के सामने स्थित जलाशय की जीर्णोद्धार कराया गया था। तब उन्होंने तालाब के किनारे पार्क व सोलर स्ट्रीट लाइट आदि लगवाया था। इतना ही नहीं नगर पालिका कार्यालय के निकट व कलेक्ट्रेट कालोनी में पार्क का निर्माण भी कराया गया था। डीएम के स्थानांतरण के बाद देखरेख के अभाव में दहाना स्थित जलाशय न सिर्फ बदहाल हो गया। उसके आसपास की गई व्यवस्थाएं भी बदहाल हो गई। इसके लिए अभियान चलाकर इसकी सफाई कराई जा रही है। इतना ही नहीं यह स्थल स्वच्छ व रमणीय बना रहे। ईओ डा. अनीता शुक्ला ने बताया कि हमारा प्रयास है कि कलेक्ट्रेट स्थित पुस्तकालय के बगल जलाशय का भी उच्चीकरण किया जा सके। ताकि लोग फुर्सत के पलों में वहां कुछ क्षण बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed