फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city bus mst rate increase

सिटी बसों की एमएसटी भी होने जा रही महंगी

Tue, 27 Aug 2013 09:46 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
city bus mst rate increase

लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी सात फीसदी किराया बढ़ाने के बाद अब मासिक यात्री पास (एमएसटी) भी महंगा करने जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी ने एमएसटी के किराए में औसतन छह फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव बनाया है। कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से एमएसटी के नए रेट को मंजूरी मिली तो एक सितंबर से नए रेट प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से मंगलवार को एमएसटी के नए रेट का प्रस्ताव लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी एवं निदेशक मंडल के अध्यक्ष (मंडलायुक्त लखनऊ) को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा कि निदेशक मंडल की बैठक में जल्दी ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। प्रस्ताव के मंजूर होते ही 23 हजार से अधिक दैनिक यात्री के रूप में सिटी बस में सफर करने वालों पर 15 से 40 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


मंडलायुक्त कार्यालय के सूत्रों की माने तो एक सितंबर से सामान्य यात्री की एमएसटी में 40 रुपए और सीनियर सिटीजन एवं छात्र-छात्राओं की एमएसटी में 15 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 13 अगस्त को सिटी बस के किराए में सात फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की थी। कंपनी ने सिटी बस का किराया 14 अगस्त को ही बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed