{"_id":"628a1375b0d4a731c9272eba","slug":"city-bus-fair-can-be-filled-by-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"Q R Code system: अब मोबाइल से भर सकेंगे इलेक्ट्रिक सिटी बस का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Q R Code system: अब मोबाइल से भर सकेंगे इलेक्ट्रिक सिटी बस का किराया
Sun, 22 May 2022 04:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 May 2022 04:11 PM IST
सार
अगले हफ्ते इलेक्ट्रिक सिटी बस में क्यूआर कोड सिस्टम लागू करने जा रहे हैं। यात्री इस अलग-अलग क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करेंगे तो दो तरह की सुविधाएं हासिल हाेंगी। एक क्यूआर कोड से राजधानी में चलने वाली सिटी बसों का विवरण आपके मोबाइल पर डिस्प्ले हो जाएगा, जिसमें किस रूट पर किस नंबर की सिटी बस कितने समय कहां से हासिल होगी का विवरण शामिल होगा। साथ ही, दूसरे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो बस का किराया मोबाइल से चुका सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी की इलेक्ट्रिक सिटी बस के यात्रियों को एक और सहूलियत मुहैया कराने जा रहा है। यानी उनके बैंक खाते से सफर का किराया कंपनी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके तहत यात्री मोबाइल से सिटी बस का किराया भर सकेंगे।
विज्ञापन
सिटी ट्र्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके बोस ने शनिवार को बताया कि अगले हफ्ते इलेक्ट्रिक सिटी बस में क्यूआर कोड सिस्टम लागू करने जा रहे हैं। यात्री इस अलग-अलग क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करेंगे तो दो तरह की सुविधाएं हासिल हाेंगी। एक क्यूआर कोड से राजधानी में चलने वाली सिटी बसों का विवरण आपके मोबाइल पर डिस्प्ले हो जाएगा, जिसमें किस रूट पर किस नंबर की सिटी बस कितने समय कहां से हासिल होगी का विवरण शामिल होगा। साथ ही, दूसरे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो बस का किराया मोबाइल से चुका सकेंगे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इन दोनो सुविधाओं को लागू करने का कार्य पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
बेड़े में शामिल पांच और सिटी बसें
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर चल रही इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस के बेड़े में पांच और नई बसें शामिल हो गई हैं। अब बेड़े की तादाद 65 हो गई हैं। इन बसों को नए रूट पर चलाया जाएगा। इन बसों का शहर से ग्रामीण अंचल तक का कनेक्शन होगा। सोमवार तक इन बसों के रूट और किराया तय हो जाएगा।
विज्ञापन