{"_id":"5a9ced784f1c1b3c718b82f4","slug":"city-bus-driver-conductor-will-get-seventeen-thousand-rupees-pay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस के ड्राइवर-कंडक्टर पाएंगे 17 हजार रुपये वेतन, पूरे करने होंगे ये मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस के ड्राइवर-कंडक्टर पाएंगे 17 हजार रुपये वेतन, पूरे करने होंगे ये मानक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के 800 संविदा ड्राइवर और कंडक्टर अप्रैल से फिक्स वेतन 17 हजार रुपये पाएंगे। यह समझौता ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं परिवहन निगम संविदा कर्मचारी यूनियन की गोमतीनगर एवं दुबग्गा डिपो की इकाई के बीच हुआ है।
विज्ञापन
कंपनी इस आशय का प्रस्ताव निदेशक मंडल की बैठक में ले जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तर्ज पर लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर यह फिक्स वेतन प्रोत्साहन स्कीम के तहत पाएंगे।
विज्ञापन
यूनियन की गोमतीनगर एवं दुबग्गा डिपो इकाई के मंत्री गोविंद कुमार एवं मनीष यादव ने रविवार को बताया कि बीते हफ्ते कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने यूनियन पदाधिकारियोें से संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर को फिक्स वेतनमान देने का समझौता किया है।
विज्ञापन
नेताओं ने बताया कि उम्मीद है कि संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर एक अप्रैल से फिक्स वेतनमान पाने लगेंगे। इससे पहले इन्हें किलोमीटर के हिसाब से वेतन का भुगतान होता था। इनका वेतन फिक्स नहीं था।
देखें, ये हैं मानक
प्रोत्साहन योजना के तहत वही संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर 17 हजार रुपये वेतन पाएंगे जो कंपनी के मानक को पूरे करेंगे। पहली शर्त एक महीने में 25 दिन ड्यूटी करना है, लेकिन वेतन की गणना 24 दिन की ड्यूटी पर होगी।
औसतन रोजाना 112 किमी. बस चलाना होगा। संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर तीन साल की सेवा को पूरा कर चुका हो, जिसकी संविद समाप्त न की गई हो।
जो संविदा ड्राइवर एवं कंडक्टर ड्यूटी एवं किमी के मानक को पूरा नहीं कर पाएंगे तो उस महीने उनके प्रोत्साहन के वेतन से कटौती कर ली जाएगी।
'परिवहन निगम संविदा कर्मचारी यूनियन की गोमतीनगर एवं दुबग्गा डिपो की शाखा से समझौता हुआ कि एक अप्रैल से उनको प्रोत्साहन स्कीम के तहत 17 हजार रुपये वेतन देंगे। इसका प्रस्ताव निदेशक मंडल की बैठक में ले जाएंगे।'- आरिफ सकलैन, प्रबंध निदेशक, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी