फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city bus driver arrested in lucknow

सिटी बस हादसे में केस दर्ज, चालक गिरफ्तार, घायलों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 10 Mar 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Mar 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
city bus driver arrested in lucknow
बस चालक राजू - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कैसरबाग के घसियारी मंडी निवासी 55 वर्षीय हामिद हुसैन वारसी के परिवारीजनों ने शुक्रवार को केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


उधर, हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बस चालक राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालूम हो लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा पर बृहस्पतिवार रात सिटी बस का ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हो गया। बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी कार और सामने से आ रही स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग जख्मी हो गए थे। दहशत की वजह से बस की सवारियां खिड़कियों से कूदकर भागीं थीं।

लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में केस

city bus driver arrested in lucknow
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी रही थी। तोड़फोड़ और आगजनी की आशंका से मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने आसपास के थानों की फोर्स बुलवा ली थी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि हामिद वीवीआईपी गेस्टहाउस में बिजली ठेकेदार के अधीन मेंटेनेंस करते थे। बृहस्पतिवार रात वह काम खत्म करके बर्लिंग्टन चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे कि तभी हादसे का शिकार हो गए। उनके परिवार में पत्नी शाहीना परवीन, बेटा असलम व बेटी हिना हैं। एक बेटी सना का निकाह हो चुका है।

हामिद के परिवार के सदस्य व कैसरबाग स्थित मेराज डिस्ट्रीब्यूटर बिल्डिंग में रहने वाले शहीद हुसैन ने सिटी बस के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में केस कराया है। उधर, घायल वजीरगंज के मशकगंज निवासी 35 वर्षीय दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुआवजा जिलाधिकारी की ओर से दिया जाएगा

city bus driver arrested in lucknow
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे के मृतकों को सिटी बस ट्रांसपोर्ट की ओर से 50-50 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गोमतीनगर सिटी बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि बस दुर्घटना में दो की मौत हुई है।

वहीं, दो गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तय मुआवजा जिलाधिकारी की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए परिजन को उत्तराधिकार प्रमाण दिखाना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed