{"_id":"6806a881749fbc411e08e22f","slug":"citizens-and-traders-protest-against-liquor-shop-lucknow-news-c-13-knp1050-1166439-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब की दुकान के विरोध में नागरिकों, व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब की दुकान के विरोध में नागरिकों, व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
लखनऊ। पुराना किला रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास आवंटित शराब की दुकान उदयगंज चौराहे पर खोलने के विरोध में सोमवार को स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता और सभासद अमित चौधरी के मुताबिक, अंग्रेजी शराब की यह दुकान दूसरी जगह आवंटित हुई है, लेकिन ठेकेदार इसे उदयगंज में खोल रहा है।
उन्होंने बताया कि शराब की दुकान के ठीक सामने ही प्राचीन मंदिर भी है। इससे महिलाओं की सुरक्षा को खतरा एवं अपार्टमेंट की महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो जाएगा। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से भी मिला। जिलाधिकारी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
प्रदर्शन में अशोक शाह, संजय कुमार, सचिन केसरवानी, सुमित्रा कैसरवानी, मनोरमा मिश्रा, सुनीता चंद्रा, नीलम साहू, मोहिनी सक्सेना, रश्मि जायसवाल, सिंधु श्रीवास्तव, अभिलाषा गुप्ता, दिव्या केसरवानी, गीता सिंह, निधि सिंह, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. सोएब सहित बड़ी संख्या निवासी एवं स्थानीय व्यापारी शामिल थे।