{"_id":"601edc808ebc3e271356d394","slug":"citizen-of-cant-will-get-offer-on-using-e-portal-lucknow-news-lko563551052","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में ई-पोर्टल इस्तेमाल करने पर मिलेगी छूट, अध्यक्ष ने प्रस्ताव को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में ई-पोर्टल इस्तेमाल करने पर मिलेगी छूट, अध्यक्ष ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए ई पोर्टल शुरू किया गया है, जिसका उपयोग करने वालों को छूट मुहैया कराई जाएंगी।
एक ओर छावनी परिषद अस्पताल की ओपीडी में प्राथमिकता मिलेगी तो दूसरी तरफ परिषद के स्कूलों में एडमिशन में वरीयता दी जाएगी। इस बाबत छावनी परिषद अध्यक्ष जीओसी मेजर जनरल राजीव शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
मुख्य अधिशासी अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करने वालों को पार्कों में नि:शुल्क प्रवेश, संपत्ति कर व जलकर एक महीने के अंदर जमा करने पर एक प्रतिशत की छूट मिलेगी। एडवांस टैक्स जमा करने पर दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इसके अलावा ईएमडी, लीज रेंट, सिक्योरिटी फीस, टेंडर फीस, स्कूल फीस भी ऑनलाइन जमा की जा सकेगी। इसमें क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक छूट देने की तैयारी है।
विज्ञापन
थर्ड पार्टी वैलेट एप से मिलने वाले रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे। जिनका इस्तेमाल सामुदायिक केंद्र व पानी के टैंकरों की बुकिंग पर कर सकेंगे।