{"_id":"69384283556ee14a95075ccb","slug":"cimap-will-help-increase-the-income-of-farmers-in-bihar-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1509433-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीमैप की मदद से बढ़ेगी बिहार के किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीमैप की मदद से बढ़ेगी बिहार के किसानों की आय
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में मंगलवार से चार दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस दाैरान यहां कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के सहयोग से बिहार राज्य के सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों के चयनित लगभग 42 किसानों को यहां औषधीय और सगंध पौधों की खेती, प्रसंस्करण व विपणन तकनीकियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
एरोमा मिशन के परियोजना समन्वयक और मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और उन्नत पौध सामग्री को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे वो वैश्विक गुणवत्ता का उत्पादन कर और बेहतर लाभ कमा सकेंगे।
विज्ञापन
डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागी किसानों को नींबूघास, पामारोजा, तुलसी और जिरेनियम जैसे औषधीय एवं सगंध पौधों की आधुनिक खेती, प्रसंस्करण और भंडारण तकनीकों के बारे में बताया। दीपक कुमार वर्मा ने खस की उन्नत कृषि तकनीक साझा की। इस माैके पर डॉ. राम सुरेश शर्मा ने तुलसी उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी। डॉ. ऋषिकेश एन. भिसे, रजनी गाैतम व शोधार्थी माैजूद रहे।
विज्ञापन