फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cigarette fire on balcony

Lucknow News: बालकनी में सिगरेट से लगी आग

Wed, 10 Dec 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cigarette fire on balcony
लखनऊ। गोमतीनगर के विक्रांतखंड स्थित पारिजात अपार्टमेंट के टावर-बी की चौथीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी में मंगलवार को आग लग गई। सिगरेट की चिंगारी से पकड़ी आग के कारण हादसा हुआ। दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

टावर-बी की चौथी मंजिल पर चंद्रशेखर के फ्लैट (संख्या 403) को किराये पर लेकर आर्किटेक्ट जसदीप लाम्बा ने दफ्तर खोल रखा है। सीएफओ अंकुश कुमार मित्तल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फ्लैट की बालकनी पर एक युवक सिगरेट पी रहा था। हवा चलने के कारण चिंगारी बालकनी में ही गिर गई और आग लग गई। जसदीप ने घटना की सूचना दमकल को दी। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव एक गाड़ी और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed