फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chutney fails in food inspection report

Lucknow News: खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट में चटनी फेल

Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chutney fails in food inspection report
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की मोबाइल वैन शहर में घूमी। लोगों ने वैन के पास पहुंचकर मसाले, चटनी, दूध सहित अन्य 20 खाद्य पदार्थों की जांच कराई। खाद्य पदार्थों की तुरंत जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 19 खाद्य पदार्थ मानकों पर रखे उतरे, सिर्फ चटनी मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस दौरान टीम ने 75 से अधिक ग्राहकों को खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि ग्राहकों को जागरूक कराने के लिए मंगलवार को मोबाइल मैन को शहर में भेजा गया। रतापुर, एकता विहार सहित कई स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को अपने घरों से खाद्य पदार्थों को लाकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। 20 लोगों ने खाद्य पदार्थ लाकर वैन के माध्यम से जांच कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने एक-एक करके 20 खाद्य पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने लोगों को खाने में प्रतिबंधित सिंथेटिक फूड कलर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। फूड बिजनेस परिसर में साफ-सफाई और हाइजीन बनाए रखने के निर्देश दिए। डीप फ्राइंग के मामले में कुकिंग ऑयल का तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल न करने के साथ ही खाने में जरूरत से अधिक फूड कलर का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed