{"_id":"658967c585c2b74e6d0450c5","slug":"christmas-celebration-in-gonda-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, राजा यीशु पैदा हुआ है, हाले लुइया गाओ... का हुआ गान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, राजा यीशु पैदा हुआ है, हाले लुइया गाओ... का हुआ गान
Mon, 25 Dec 2023 05:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:00 PM IST
सार
क्रिसमस पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। केक खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
क्रिसमस पर्व पर सजाई गई एक चर्च।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस पर्व पर गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए केक व मिष्ठान का वितरण किया। वहीं, बाजार में दुकानों पर भी केक व मिष्ठान खरीदने के लिए लोग उमड़े। शहर के प्रमुख चर्चों में राजा यीशु पैदा हुआ है, हाले लुइया गाओ... के गीत सुनाई दिए। वहीं लोगों ने घरों में क्रिसमस-ट्री सजाया व लोगों को उपहार बांटे। सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा कर लोगों ने पर्व मनाया।
विज्ञापन
शहर के आंबेडकर चौक स्थित संत थॉमस चर्च में सोमवार सुबह आठ बजे से ही लोग पहुंचने लगे। चर्च परिसर को रंगीन झालरों के साथ ही रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। चर्च परिसर में सुबह 10 बजे से प्रार्थना सभा शुरू हुई, जो शाम तीन बजे तक चलती रही। मुख्य पास्टर अखिलेश कुमार सिंह ने प्रभु यीशु का संदेश सभी को दिया।
विज्ञापन
उन्होंने एक दूसरे के प्रति प्रेम व सौहार्द रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने अपने तरीके से प्रभु यीशु को याद किया। प्रभु यीशु की याद में लोगों ने गीत भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर रेबरन आशीष आर्चर, आइरिश सिंह, अभिनव सिंह और आशीष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शहर के सर्कुलर रोड स्थित फातिमा चर्च में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पाल कोरेया ने प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर संजीव अग्रवाल, फादर जॉन रोनी डिसूजा, स्मिता, चैतन्या, कॉलिस्टा, लीडिया आदि मौजूद थे। बस स्टेशन के पास मेथोडिस्ट चर्च में भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।