{"_id":"59019b164f1c1baf2bc0c544","slug":"christ-church-school-van-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 बच्चों से भरी स्कूल वैन का एक्सीडेंट, सीट में फंसे मासूमों को गेट तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 बच्चों से भरी स्कूल वैन का एक्सीडेंट, सीट में फंसे मासूमों को गेट तोड़कर निकाला
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Apr 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हसनगंज के पक्का पुल बंधा मार्ग पर बुधवार दोपहर हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल के 18 बच्चों से भरी वैन ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दो बच्चे वैन की अगली सीट में फंस गए।
विज्ञापन
गेट तोड़कर उन्हें निकाला गया। पांच बच्चों को काफी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल वैन चालक भाग निकला। पुलिस ने जीप से बच्चों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। वहीं, दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक के दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्कूल वैन चालक परविंदर दोपहर 12 बजे क्राइस्ट चर्च स्कूल से बच्चों को लेकर पक्का पुल बंधे मार्ग पर पहुंचा था। तभी सामने से ई-रिक्शा आ गया और तेज रफ्तार वैन से टक्कर हो गई। हादसे से सहमे बच्चे रोने-चीखने लगे।
विज्ञापन
वैन का शीशा टूट गया और अयान, लक्ष्य, मानसी, दक्ष, सारा सहित कई बच्चे जख्मी हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक जितेंद्र मिश्रा के दोनों पैर टूट गए। इस बीच गुजर रहे पीआरवी 2768 के सिपाही पुष्पेंद्र कुमार व एचसीपी ननकू राम, होमगार्ड कमलेश तत्काल राहत में जुट गए। वैन का गेट तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। अगली सीट पर फंसे दो बच्चों को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस से सेटिंग कर किया समझौता
यूपी पुलिस
सिपाहियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलवाया। आनन-फानन में पुलिस जीप में बच्चों को लादकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। इसमें से पांच बच्चों को काफी चोटें आई हैं। सूचना पाकर अस्पताल आए परिवारीजन बच्चों को घर ले गए। इंस्पेक्टर उदय वीर सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं हादसे के बाद चालक परविंदर वैन छोड़कर भाग निकला। उसने अपने मालिक को फोन करके हादसे की जानकारी दी। चौकी पर तैनात एक सिपाही ने सेटिंग कराने के लिए वैन चालक व मालिक को बुलाया। करीब आधे घंटे तक चौकी पर मंत्रणा के बाद उसे जाने दिया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई।