फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chota bheem in lucknow

छोटा भीम ने मचाया लखनऊ में धमाल

Fri, 29 Aug 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
chota bheem in lucknow

बड़ी से बड़ी समस्या को गपा गप लड्डू खाते सुलझाने वाला बच्चों का चहेता छोटा भीम बच्चों के बीच क्या पहुंचा कि बच्चे उसे घर ले जाने का मचल उठे।

विज्ञापन


कोई उसे अपने पापा की बाईक पर बैठाकर घर ले जाने के लिये जिद पर अड़ा तो कई उसकेसाथ ही ट्यूशन मैम के घर जाने को मचलता रहा।

बच्चों का हमदम और ढोलूमोलू, चुटकी, टुनटुन मौसी केसाथ धमाल मचाने वाला पोगो का स्टार कार्टून किरदार बृहस्पतिवार दोपहर जब ‘अमर उजाला के दफ्तर’ पहुंचा तो उसके दीवानों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


तस्वीरें खिचाने की होड़ के बीच छोटा भीम के ‘नन्हें मुन्ने फैन्स’ में उसे अपनी ओर करने के लिये होड़ मच गई।

छोटा भीम ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई तो उनके साथ फ्रूटी भी पी। चिप्स खाये तो बच्चों को गिफ्ट भी बांटे।

अमर उजाला दफ्तर में छोटा भीम के साथ घंटो मौज मस्ती करने के बीच बच्चे उससे अपनी अनकही सुनाने को बेकरार भी रहे।

अनकही भी ऐसी कि सुनकर ठहाके गूंज पड़े। बच्चों ने उसी केअंदाज में उससे फोटो खिंचवाये और उस गिफ्ट में घर से लाये लड्डू भी दिये।

ऐ छोटा भीम.. मेरे लिये लड्डू लाओ नहीं तो मेरे घर चलो
अपने पापा के साथ आये विक्रमादित्य मार्ग निवासी सार्थक यादव तो गिफ्ट पाने के बाद इसी बात पर मचल पड़े कि छोटा भीम मेरे लिया या तो टुनटुन मौसी के लड्डू लाओ या फिर मेरे घर चलकर लड्डू खाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्थक को किसी तरह शांत कर छोटे भीम ने उसकेसाथ फ्रूटी शेयर की तो गोमतीनगर से आये मम्मी और दादी के साथ आये आदि उसे स्कूल ले जाने के लिये मचल उठे। आदि की देखादेखी बच्चों ने उससे मैथ्स केसवाल भी पूछ डाले।

मेरी कार में चलना मेरे दोस्त, हम मैगी बनाकर खिलायेंगे
वृंदावन से मम्मी केसाथ आई ऋद्धि-सिद्धि बाहर की गर्मी देख इस बात पर अड़ गई कि अगर घर ही चलना है तो मेरी कार में चलो, नहीं तो बाहर गर्मी लग जायेगी। पापा केसाथ आई मानू भी  इसी जिद पर अड़ गई कि छोटा भीम उसके साथ घर उसकी कार में चले। कृष्णानगर से आई नन्हीं अभिप्रिया भी इसी डिमांड पर अड़ी।


तुम्हारे चक्कर में हो जाती है पिटाई..
बच्चों ने बिना चुटकी, टुनटुन मौसी, कीचक, इंदुमती के आये छोटे भीम से शिकायत भी की उसके चक्कर में घर पर उनकी पिटाई भी हो जाती गोमतीनगर निवासी सीएमएस कक्षा-1 छात्रा सौभाग्या तिवारी ने उससे देर कराने को लेकर फाइन भी मांग लिया, कि उसके चक्कर में होमवर्क लेट होता है।

ईशान गुप्ता उसे अपनी साइकिल पर सैर कराने के लिये मचले। पेपरमिल कालोनी से आई अंशिका दीक्षित के अलावा आर्जव जैन, खुशी जैन, हेमांग ने तस्वीर खिंचाने के बाद उससे उसकी ताकत का राज पूछा तो पता चला कि वो टुनटुन मौसी के लड्डू खूब खाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed