{"_id":"665ac1960cc2bf1684048c1b","slug":"chirag-paswan-offer-prayers-to-ramlala-in-ayodhya-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या पहुंचे चिराग पासवान, रामलला का दर्शन कर बोले- आसानी से पार कर लेंगे 400 सीटों का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या पहुंचे चिराग पासवान, रामलला का दर्शन कर बोले- आसानी से पार कर लेंगे 400 सीटों का लक्ष्य
Sat, 01 Jun 2024 12:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:07 PM IST
सार
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि एनडीए आसानी से 400 पार कर लेगा। उन्होंने खुद को मोदी का हनुमान बताया और कहा कि मोदी पर अभी भी जनता का भरोसा कायम है।
विज्ञापन
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद कहा कि रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। रामलला के दर्शन प्राप्त किया है मैं भाग्यशाली हूं। जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई उसी दिन अयोध्या आने की इच्छा थी, आज इच्छा पूरी हुई है। देश में इस समय महत्वपूर्ण समय चल रहा है। 400 पार का लक्ष्य हम बहुत सरलता से प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
देश की आबादी पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखती है। गरीब कल्याण की योजनाओं से पीएम मोदी ने हर घर को प्रभावित किया है। विपक्ष सनातन को नहीं मानता है। प्रधानमंत्री के कन्याकुमारी में ध्यान साधना पर कहा कि इससे विपक्ष परेशान हो रहा है। जो लोग सनातन को समाप्त करने की सोच रखते थे, मोदी ने उन्हें झटका दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: गर्मी से 198 मौतों के बाद अलर्ट पर सरकार, सीएम बोले- अधिकारी उठाएं फोन, खरीदी जाएगी अतिरिक्त बिजली
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: लू लगने से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा, मृतक का पोस्टमार्टम कराना होगा जरूरी
उन्होंने खुद को मोदी का हनुमान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति हमें अटूट विश्वास है। मेरा और प्रधानमंत्री का रिश्ता अटूट और खूबसूरत है जिसकी मर्यादा हमेशा प्रधानमंत्री ने बना कर रखी, हमने भी इसी सोच को आगे रखने का प्रयास किया है।