14 मेट्रो के लिए रेलवे बोर्ड ने जारी किया ऑर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की पटरियों पर चीन की मेट्रो दौड़ेगी। कोलकाता में चलने वाली मेट्रो गाड़ियां चीन से आयात की जाएंगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने चीन की कंपनी डेलियन लोकोमोटिव एंड रोलिंग स्टॉक कंपनी लि. को ऑर्डर जारी कर दिया है।
इस क्रम में चीन से आए कंपनी के अफसरों ने आरडीएसओ के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन गाड़ियों का एक प्रोटोटाइप (नमूना) इस वर्ष के अंत तक कोलकाता पहुंच जाएगा।
गुरुवार को चीनी कंपनी के डिप्टी मैनेजर (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) झोऊ छुनयी, डिप्टी डायरेक्टर (अर्बन रेल टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड डेवलपमेंट) वॉन्ग इरवी अपने भारतीय सहयोगियों के साथ आरडीएसओ के महानिदेशक पीके श्रीवास्तव से मिले।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने कंपनी को कुल 14 गाड़ियां सप्लाई करने का ऑर्डर दिया है। इसी क्रम में कंपनी के अधिकारियों ने महानिदेशक को गाड़ियों के निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
इस तरह की खासियत वाले होंगे डिब्बे
उन्हें यह भी बताया गया कि इन गाड़ियों में जापानी कंपनी तोशीबा के खास प्रोपल्जन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे इसके मूवमेंट से भी गाड़ी को एनर्जी मिलेगी। इन गाड़ियों के डिब्बे फुली फर्निश्ड होने के साथ ही बेहद हल्के होंगे।
पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम के अलावा ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम भी होगा, जिससे इस गाड़ी को कंट्रोल रूम में बैठकर नियंत्रित किया जा सकेगा। डिब्बों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर कूलिंग होने के साथ ही ऑटोमैटिक डोर होंगे।
गाड़ी को साफ रखने के लिए इलेक्ट्रिक वाइपर की सुविधा भी होगी। इसके अतिरिक्त ड्राइवर के सामने टच स्क्रीन डिस्प्ले पैनल लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक 14 में से एक गाड़ी का प्रोटाटाइप भारत भेज दिया जाएगा। मेट्रो की संरचना संबंधी अन्य जानकारियों के अलावा चीनी अफसरों के साथ रेलवे की नई तकनीक पर भी विस्तार से चर्चा की गई।