फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   China will help in making lucknow a smart city

लखनऊ को स्मार्ट बनाने में सहयोग करेगा ये देश, लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 09 May 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 May 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
China will help in making lucknow a smart city
लखनऊ सिटी - फोटो : अमर उजाला

चीन से तनातनी और अनबन  की तमाम खबरों के बीच एक नई खबर आई है। चीनी कंपनियां शहर में निवेश को बेताब हैं। यही नहीं ये कंपनियां शहर को स्मार्ट बनाने और संवारने में अपने लिए संभावनाएं तलाश रही हैं।

विज्ञापन


संभावनाओं की तलाश में 14 मई को चीनी दल नगर निगम आ रहा है। यह पहला मौका है जब शहर में इतना बड़ा चीनी दल नगर निगम में आ रहा है। चीन के हांगझू म्यूनिसिपल पीपुल गवर्नमेंट की अगुवाई में आने वाले इस दल में 12 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


शहर आ रही चीनी कंपनियां बीज से लेकर फ्यूचर इंवेस्टमेंट में दखल देने को तैयार हैं। इनका सीधा मकसद अपने उत्पाद के लिए यहां बाजार तलाशना है। इसको लेकर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी बड़े स्तर पर करने की योजना है। चीन की कंपनी यहां संभावना तलाशने पहली बार आ रही हो यह पहला मौका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईकोग्रीन एनर्जी तो एक साल पहले ही यहां कदम रख चुकी है। नगर निगम, जल निगम और शासन से करार के बाद यह चीनी कंपनी कचरा प्रबंधन का काम कर रही है। शिवरी गांव में जो कचरा प्रबंधन प्लांट है उसमें यह कंपनी अब बिजली का प्लांट भी लगाने जा रही है। इसको लेकर उसका बिजली विभाग से एमओयू भी हो चुका है। 

रीयल एस्टेट सेक्टर में निवेश को आतुर

China will help in making lucknow a smart city
आने वाले चीनी दल में निर्माण क्षेत्र की कंपनियां भी आ रही हैं। अभी तक शहर में एलडीए, आवास विकास के अलावा जो कंपनियां रीयल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही हैं उनमें चीनी कंपनी नहीं है। अंसल, ओमेक्स, डीएलएफ जैसी कंपनियां ही रीयल एस्टेट सेक्टर में काम कर रही हैं। ऐसे में विदेशी कंपनी के बाद शहर में रियल एस्टेट कारोबार में भी बदलाव आना तय माना जा रहा है।

शहर आ रहे इन प्रमुख कंपनियाें के प्रतिनिधि
हांगझू सीड इंडस्ट्री ग्रुप कंपनी लिमिटेड
झेजियांग डाहुआ टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड
हेजिंग इलेक्ट्रिकल कंपनी लिमिटेड
हांगझू टेक्सटाइल मशीनरी ग्रुप कंपनी लिमिटेड

झेजियांग जेएशा कॉन्स्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड
झेजियांग जियूरूतंग बायोटेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड
ब्लूवर्ड ग्रुप
हांगझू इंटरनेशनल ट्रेड सर्विस सेंटर
झेजियांग फ्यूचर इंवेस्टमेंट कंपनी लिमिटे

प्रोजेक्ट में कंपनियों ने अब तक नहीं दिखाई रुचि

China will help in making lucknow a smart city
झेजियांग लन दन कंक्रीट इंजीनियरिंग कं पनी लिमिटेड
एस्ट्रोएनर्जी कंपनी लिमिटेड
सुपकॅान टेक्नोलॉजी इंडिया कंपनी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शहर का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। पर, तीन साल पहले शहर स्मार्ट सिटी योजना में चुना गया लेकिन अब तक यह कागजों पर ही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अभी तक कोई कंपनी निवेश को लेकर आगे नहीं आई। जबकि इस काम के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट को भी रखा गया है।

जिस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सिर्फ उन्हीं कामों के लिए निजी कंपनियां आगे आ रही हैं जिनमें उनको कुछ लगाने की बजाय सीधे कमाई करनी है। स्मार्ट सिटी मिशन के चार प्रमुख घटक हैं। इनमें सुगम लखनऊ, स्वच्छ लखनऊ, समृद्ध लखनऊ व जीवंत लखनऊ।

600 करोड़ रुपये की परियोजना, किसी ने नहीं दिखाई रुचि

China will help in making lucknow a smart city
जिसमें सुगम लखनऊ के तहत फुटपाथ का विकास, कैसरबाग व ग्लोब पार्क में नई मल्टीलेवल पार्किंग और इमरजेंसी काल प्वाइंट जैसे प्रमुख का काम होने हैं मगर अब तक  कुछ नहीं हुआ। जाम को देखते हुए पार्किंग की सबसे अधिक जरूरत शहर को है मगर अब तक स्मार्ट सिटी में योजना में कोई निजी कंपनी पार्किंग बनाने को लेकर आगे नहीं आई। 

शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए हैदर कैनाल एक्सप्रेस भी बेहद अहम प्रोजेक्ट है। करीब 600 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। यही वजह रही कि इस बार इसे स्मार्ट सिटी की पहले चरण की योजना में शामिल भी नहीं किया।

करीब पांच साल पहले जो योजना बनी थी उसके तहत हैदर कैनाल पर राजाजीपुरम से लेकर कालिदास मार्ग चौक (सीएम आवास) तक सड़क बनाई जानी है और उसके दोनों ओर कॉमर्शियल व आवासीय योजना डवलप की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed