{"_id":"683cb7774e6ab3c78d0ed139","slug":"childrens-creativity-was-seen-in-khushi-ki-pathshala-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1231681-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुशी की पाठशाला में दिखी बच्चों की रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुशी की पाठशाला में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य संग्रहालय की ओर से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चों को रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए रविवार को खुशियों की पाठशाला (हैप्पी ऑवर्स) की शुरुआत की गई। इस दौरान एक स्कूल के बच्चों ने इस पाठशाला का खूब आनंद उठाया।
संग्रहालय की सहायक निदेशक मीनाक्षी खेमका ने बताया कि बच्चों के लिए अब यह आयोजन 30 जून तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को किया जाएगा, जिसमें बच्चों को संग्रहालय से परिचित कराने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। रविवार को कानपुर रोड स्थित एक स्कूल के 30 बच्चों ने इसमें भाग लिया। इन बच्चों की उम्र तीन से 12 वर्ष के बीच रही।
बच्चों ने संग्रहालय घूमा और यहां मौजूद कलाकृतियां देखीं। इसके बाद बच्चों के बौद्धिक व कलात्मक विकास के लिए उन्हें पेपर व कलर उपलब्ध कराया गया। उनसे कहा गया कि उन्होंने जो कुछ भी यहां देखा है, उसे कागज पर बनाएं। बच्चों ने स्माइली, पेड़, फूल, पौधे, जानवर, पहाड़ और घर समेत आसपास की प्रकृति को कागज पर उतारा।