फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children were welcomed by applying tilak

Lucknow News: बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children were welcomed by applying tilak
गौरीगंज के कंपोजिट विद्यालय पचेहरी में बच्चों को तिलक लगा कर स्वागत करती ​शि​​क्षिका। संवाद
अमेठी सिटी। नए शैक्षणिक सत्र और स्कूल चलो अभियान 2025 की शुरुआत से जिले के विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से वर्चुअल माध्यम से अभियान को हरी झंडी दिखाई। जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें और बैग वितरित किए गए, जिससे उनमें उत्साह दिखा।
विज्ञापन



जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और जिलाधिकारी निशा अनंत ने बच्चों को पुस्तकें और बैग भेंट किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी समेत कई अन्य अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन



बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया है। निपुण भारत मिशन के तहत 2431 शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए, जिससे शिक्षण कार्य डिजिटल रूप से और प्रभावी बनाया जा सके। वहीं, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 16 से 90 पैरामीटर तक 1570 विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से संतृप्त किया गया। सिंहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानीपुर में बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऊषा सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को विशेष भोज के तहत खीर-पूड़ी, मूंगफली और रामदाने के लड्डू, केला और संतरा वितरित किए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा विभाग का लक्ष्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed