फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children under age of street walking will be teach

यूपी: सरकार का बड़ा फैसला, सड़क पर घूमने वाले बच्चों पकड़कर पढ़ाएगी पाढ़

Thu, 19 Dec 2019 09:36 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Children under age of street walking will be teach
सड़क पर बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर घूमने वाले कम आयु के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए राज्य बाल संरक्षण आयोग अन्य विभागों के साथ योजना शुरू करा रहा है। पहले चरण में मुरादाबाद को मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कम आयु के बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का यह अभियान पूरे प्रदेश में लागू किया जाना है। इसके लिए यूनीसेफ, बाल व महिला कल्याण विभाग, जिला प्रशासन व अन्य संबंधित विभाग सभी जिलों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों का ब्योरा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ा आने के बाद चरणबद्ध तरीके से बच्चों की शिक्षा का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। शुरुआत मुरादाबाद से हो रही है। यहां पहला मॉडल बनाया जा रहा है जो कुछ ही दिनों में कार्य करने लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने क्या कहा?

राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने बताया कि शिक्षा का प्रारूप हासिल कर लिया गया है। इसी प्रारूप पर इन बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दी जाएगी।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्कूल दोपहर दो बजे तक बंद हो जाते हैं। इसके बाद इन स्कूलों में ऐसे बच्चों को शिक्षा दिए जाने की योजना है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

इन बच्चों को पढ़ाने की इच्छुक संस्थाओं व स्कूलों के अध्यापकों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। इन बच्चों की शिक्षा का क्रम शुरू होने के साथ ही उनके अभिभावकों को भी रोजगार परक प्रशिक्षण देने की योजना शुरू कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed