{"_id":"5d8c5a9b8ebc3e01431c0bf9","slug":"children-painting-exhibition-organised-by-khadi-dept-and-amar-ujala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की पेंटिंग प्रदर्शनी में दिखेंगे स्वदेशी रंग, मेगा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की पेंटिंग प्रदर्शनी में दिखेंगे स्वदेशी रंग, मेगा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
Thu, 26 Sep 2019 11:58 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
पेंटिंग प्रदर्शनी
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वदेशी थीम पर आयोजित मेगा पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रदर्शनी बृहस्पतिवार को लगाई जाएगी। डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में छात्रों की सुंदर आकृतियों की प्रदर्शनी सभी के अवलोकन के लिए लगाई जाएगी। साथ ही मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्कृष्ट 10 पेंटिंग का भी चयन किया जाएगा।
जिले के 100 से ज्यादा स्कूलों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने कैनवास पर चित्रों व रंगों के माध्यम से स्वदेश और भारतीय संस्कृति के प्रति न केवल अपार प्रेम को दर्शाया बल्कि दूसरों को स्वदेशी परिधान और व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक भी किया। हर स्कूल से चयनित प्रथम तीन उत्कृष्ट पेंटिंग की प्रदर्शनी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में दोपहर 12 बजे से लगाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रदर्शित पेंटिंग में से उत्कृष्ट 10 पेंटिंग का चयन किया जाएगा, जिन्हें मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अब तक हजारों की संख्या में प्रतिभाग कर चुके छात्रों के लिए यह उत्सुकता से भरा पल होगा। हर कोई यह चाहेगा कि उसकी पेंटिंग को सम्मान मिले। इस अवसर पर स्कूल के प्रतिनिधियों समेत छात्र व अभिभावक मौजूद रहेंगे।

Trending Videos
इन स्कूलों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में जिन स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया उनमें से प्रमुख सेंट्रल एकेडमी, रेड रोज पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, पॉयनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज, त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज, सिटी मॉडर्न एकेडमी, सेंट एंस डे इंटर कॉलेज, लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, लखनऊ मोंटेसरी इंटर कॉलेज, सेंट क्राइस्ट पब्लिक इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस मिशन स्कूल, बाल निकुंज इंटर कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटिंगेल इंटर कॉलेज, ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज, फ्रोबेल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, न्यू ऐरा गर्ल्स इंटर कॉलेज, यूनिवर्सल पब्लिक इंटर कॉलेज, कॉसमोपॉलिटन इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, अवध एकेडमी इंटर कॉलेज, सेंट मेरी इंटर कॉलेज, एपीएस एकेडमी शामिल रहे।