मिड-डे मील खाते ही बच्चे बीमार, चार ट्रॉमा में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील खाते ही सोमवार को लाजपतनगर चौक के प्राथमिक विद्यालय में दर्जन भर से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर बच्चों को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
कक्षा पांच की छात्रा शन्नो और असहद तथा चौथी कक्षा की रूबी और फूलबाग को छोड़कर बाकी बच्चों को तबीयत सुधरते ही घर भेज दिया गया। बीमार बच्चों का कहना है कि खाने से बदबू आ रही थी।
विद्यालय में अक्षय पात्र संस्था मिड-डे मील की सप्लाई करती है। सोमवार दोपहर को संस्था ने खाने में सोयाबीन की सब्जी और रोटी की सप्लाई की थी। खाना शुरू करते ही कुछ बच्चों ने उल्टी होने की शिकायत की। बच्चों ने खाने में बदबू आने की बात भी कही।
बच्चों को खिलाने से पहले खुद नहीं चखा
एक के बाद एक जब कई बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की तो शिक्षिकाओं ने बाकी बच्चों को खाना खाने से रोका। शिक्षिका सीमा बच्चों को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं।
अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिकाओं ने बच्चों को खाना देने से पहल खुद नहीं चखा।
खाने में क्या गड़बड़ी थी जांच कराई जा रही
इस घटना पर कार्यवाहक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नीरा त्रिवेदी का कहना है कि चार बच्चे अभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। सभी खतरे से बाहर हैं।
उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद बाकी बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया था। खाने में क्या गड़बड़ी थी इसकी जांच कराई जा रही है।