फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children celebrated Grandparents Day at Vedam World School

Lucknow News: वेदम वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे

Sun, 14 Sep 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Children celebrated Grandparents Day at Vedam World School
वेदम वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे
लखनऊ। वेदम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इस मौके पर बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक व पुष्प अर्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से उन्होंने अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल छा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ‘अनुभव साझा मंच’ भी आयोजित किया गया, जिसमें दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना और उनसे जीवन की सीख लेना प्राचीन व अमूल्य परंपराओं में से एक है। ग्रैंडपेरेंट्स ने बच्चों को समझाया कि आधुनिक समय में तकनीक और सूचनाओं के सैलाब के बीच भी परिवार के संस्कार और परंपरा सबसे बड़ा सहारा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाए शुभकामना कार्ड भी ग्रैंडपेरेंट्स को भेंट किए। बच्चों की मासूम भावनाओं और रचनात्मकता ने बुजुर्गों का मन मोह लिया।


प्रधानाचार्य सफिया उस्मानी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग चलते-फिरते ज्ञानकोष हैं। उनकी संगत और उनके अनुभव बच्चों को जीवन का सही दृष्टिकोण देते हैं। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में कृतज्ञता और पारिवारिक मूल्यों का भाव जगाते हैं, बल्कि संस्कृति से जुड़ाव भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed