{"_id":"5700acb54f1c1b130bc810d0","slug":"child-witnessed-mother-s-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादा-दादी ने मां को पीटा फिर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा-दादी ने मां को पीटा फिर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच-फखरपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के सामने जिंदा जलाया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादा-दादी ने पहले मां की डंडों से पिटाई की, इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया...। यह शब्द उस मासूम बच्चे के हैं, जिसने अपनी मां को जिंदा आग की लपटों से जलते हुए देखा है।
महिला जिला अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। झुलसी मां की तीमारदारी कर रही नौ वर्षीय बच्ची चीख-चीख कर दादा-दादी, चाचा-चाची पर मां को जिंदा फूंकने का आरोप लगा रही है। ये मामला फखरपुर का है।
रायबरेली के लालगंज निवासी रेनू (40) का विवाह 13 वर्ष पूर्व फखरपुर थाना अंतर्गत फखरपुर निवासी मुन्नालाल के साथ हुआ था। करीब पांच वर्ष पूर्व मुन्नालाल चोरी के आरोप में जेल चला गया। तब से वह जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
रेनू मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती है। शनिवार की सुबह ससुर चनकिरन, सास रुपमती से रेनू का विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि चनकिरन ने बेटों श्रीनाथ, बूटा व बहू आरती एवं अन्य के साथ मिलकर रेनू की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उस पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

दर्दनाक घटना से सहमे तीनों बच्चे
क्राइम
- फोटो : demo
यह वाकया रेनू का बेटा अमन (5) अपनी आंखों से देख रहा था। रेनू को फूंकने के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। इस बीच लपटों से घिरी रेनू बचाव के लिए घर से बाहर भागी। अमन ने भी शोर मचाया।
लेकिन जब तक लोग दौड़े, रेनू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। बड़ी बेटी रिया (9) ने मां रेनू को जिला अस्पताल पहुंचाया है। डॉक्टरों के मुताबिक रेनू सौ फीसदी झुलसी है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। रिया ने दादा-दादी, चाचा-चाची पर मां को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।
मां को जिंदा जलता देख उसके तीनों बच्चे सहम गए हैं। रोते हुए रिया ने बताया कि भाई अमन व छोटी बहन रीशू (7) ने मां को आग से जलते हुए देखा है। वह कुछ सामान लेने दुकान गई थी। जब लौटी तो मां जमीन पर पड़ी थी। वह दर्द से कराह रही थी।