फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child pornography was caught selling content on social media, CBI raids

सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री बेचने वाला पकड़ा गया, सीबीआई ने मारा छापा

Sat, 26 Sep 2020 11:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Child pornography was caught selling content on social media, CBI raids
अश्लील वीडियो - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
सीबीआई ने चाईल्ड पोर्नोग्राफी की सामग्री को सोशल मीडिया पर बेचने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को इसके लिए सोनभद्र के अनपरा में छापा भी मारा।
विज्ञापन


सीबीआई के अफसरों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर चाईल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री बेचने का प्रस्ताव दिया गया है। इस मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से यह भेजा गया वह सोनभद्र के अनपरा निवासी नीरज यादव का है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी के यहाँ छापा मार कर उसे हिरासत में ले लिया। सीबीआई ने उसका मोबाईल फोन भी कब्जे में ले लिया है जिसे फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपी ने क्लाउड स्टोरेज की आड़ में अलग- अलग ई मेल आईडी से ऐसे अश्लील व प्रतिबंधित वीडियो क्लिप्स को स्टोर कर रखा था। खरीदार से रकम मिलने के बाद वह व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए फाईल फारवर्ड कर देता था। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed