फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child fallen from third floor while playing

Lucknow News: खेलते समय तीसरी मंजिल से गिरा मासूम, गई जान

Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Child fallen from third floor while playing
लखनऊ। मड़ियांव के अजीज नगर में बुधवार को तीसरी मंजिल से गिरकर अनीस (03) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बाराबंकी के रामनगर निवासी नासिद अली लखनऊ में मड़ियांव के अजीज नगर में पत्नी के साथ किराये पर रहकर रिक्शा ठेलिया चलाते हैं।
विज्ञापन

नासिद ने बताया कि बुधवार दोपहर उनका बेटा अनीस तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह बाउंड्री पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से नीचे सड़क पर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घरवालों को जानकारी दी। अनीस को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed