फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child dies in road accident

Lucknow News: ई रिक्शा व कार में भिड़ंत, तीन साल के बच्चे की मौत

Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Child dies in road accident
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-डलमऊ मार्ग पर डिहवा चौराहे के निकट ओवरटेक के दौरान ई रिक्शा और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा पर मां के साथ बैठा तीन साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


उत्तरा गौरी गांव निवासी होरीलाल की पत्नी मोनी शुक्रवार को अपने तीन साल के बेटे के साथ ई रिक्शा से गांव जा रही थी। डिहवा चौराहे के पार ई रिक्शा को ओवरटेक कर रही कार ने अचानक गति धीमी कर दी जिससे ई रिक्शा कार के पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा और कार के शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन


वहीं टक्कर से ई रिक्शा में सवार अभय (3) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार चालक ने घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से मां मोनी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बच्चे के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed