{"_id":"6505893c4b29c1f1c400fa37","slug":"child-development-nutrition-department-will-get-its-own-building-raebareli-news-c-101-1-slko1032-4074-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाल विकास पुष्टाहार विभाग को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाल विकास पुष्टाहार विभाग को मिलेगा अपना भवन
Sat, 16 Sep 2023 04:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक किराए के मकान में हो रहा संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। किराए के भवन में संचालित बाल विकास पुष्टाहार विभाग को नया भवन देने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीएम ने एसडीएम को एक हफ्ते में जमीन का प्रस्ताव कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है।
ब्लॉक क्षेत्र का बाल विकास पुष्टाहार विभाग से 147 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में 115 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 90 सहायिका जुड़ी हुई हैं। विभाग में पंजीकृत 12,372 बच्चों व 2866 गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए पोषाहार आता है। इसमें गेहूं की दलिया लगभग 153 क्वंटल, चना-दाल लगभग 140 क्विंटल व खाद्य तेल लगभग 50 क्विंटल आता है। जिसे रखने के लिए विभाग का अपना भवन नहीं है। इसका कार्यालय मदारीगंज में एक किराए भवन में संचालित हो रहा है।
शासन ने लगभग 28 लाख की लागत से 110 वर्ग मीटर में कार्यालय, गोदाम बनाने की स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्टस काॅर्पोरेशन लि. लखनऊ को सौंपा गया है। कार्यालय व गोदाम बनाने के लिए जमीन खोजी जा रही है। सीडीपीओ सत्यजीत सिंह ने बताया कि भवन निर्माण के लिए लगभग 28 लाख स्वीकृत हुए हैं। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही। जल्द ही प्रस्ताव कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।