फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary said: Special campaign against single use plastic from 25, take strict action on factories

मुख्य सचिव ने कहा : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान 25 से, कारखानों पर करें कड़ी कार्रवाई

Tue, 06 Sep 2022 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 07:08 PM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करने और बेहतर काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने को कहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले कारखानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Chief Secretary said: Special campaign against single use plastic from 25, take strict action on factories
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गांव से लेकर शहर तक विशेषअभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ आम लोगों समेत सभी लोगों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक का इस्तेमान न करने के प्रति जागरूक भी किया जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव मंगलवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद करने और बेहतर काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने को कहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले कारखानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह, निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed