सांस के गंभीर और सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच जरूर कराएं: मुख्य सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अस्पताल आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर पर सांस के गंभीर और सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच जरूर की जाए। वह कोविड-19 की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक कर रहे थे।
तिवारी ने कहा कि घर-घर यह संदेश प्रसारित किया जाए कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासन, पुलिस, सिविल सोसाइटी के सहयोग से लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
कोरोना से होने वाली मौतों की समीक्षा की जाए। इसके निष्कर्षों से सीख लेकर भविष्य से होने वाली मौते पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को पहले, चौथे व सातवें दिन जरूर देखा जाए।
डेंगू फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरुक किया जाए
मुख्य सचिव ने डेंगू के अधिक मरीजों वाले इलाकों में टीम भेजकर साफ-सफाई और एंटी लार्वा दवा के छिड़काव का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेंगू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार मौजूद थे।