{"_id":"5fcfc9598ebc3ecfb02801ae","slug":"chief-secretary-rajendra-kumar-tiwari-instructed-to-provide-action-plan-for-safe-transportation-and-storage-at-district-and-divisional-level-of-corona-vaccine-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के जिले व मंडल स्तर पर सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन एवं स्टोरेज के लिए दो दिन में उपलब्ध कराएं एक्शन प्लान : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन के जिले व मंडल स्तर पर सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन एवं स्टोरेज के लिए दो दिन में उपलब्ध कराएं एक्शन प्लान : मुख्य सचिव
Wed, 09 Dec 2020 12:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोरोना वैक्सीन के जिला व मंडल स्तर पर सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन एवं स्टोरेज के लिए एक्शन प्लान दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी कराने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि वैक्सीन को सुव्यवस्थित रूप से लोगों को उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए विस्तृत प्लान शीघ्र तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अपर्णा यू., सचिव गृह तरुण गाबा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन