{"_id":"5fee0edd07a7166d10519eef","slug":"chief-secretary-on-leave-till-january-3-additional-charge-to-alok-promotion-of-125-ias-officers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव तीन जनवरी तक छुट्टी पर, आलोक को अतिरिक्त प्रभार, सवा सौ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव तीन जनवरी तक छुट्टी पर, आलोक को अतिरिक्त प्रभार, सवा सौ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति आज
Thu, 31 Dec 2020 11:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
demo image
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी व अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल नए वर्ष की छुट्टियां मनाने चले गए हैं। शासन ने दूसरे अधिकारियों को इनके काम का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। मुख्य सचिव 3 जनवरी तक छुट्टी पर हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल 8 जनवरी तक छुट्टी पर हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा प्रावधिक शिक्ष राधा एस. चौहान को सौंपा गया है।
प्रदेश सरकार करीब सवा सौ आईएएस अधिकारियों को शुक्रवार को नए वर्ष पर पदोन्नति की सौगात देगी। इनमें सचिव से प्रमुख सचिव व विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों को स्तरोन्नयन व वेतनमान में वृद्धि की जाएगी। पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति लटक सकती है।