फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief secretary and DGP in Ayodhya.

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे मुख्य सचिव व डीजीपी, संतों के साथ की बैठक

Tue, 15 Oct 2019 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Chief secretary and DGP in Ayodhya.
संतों संग बैठक करते मुख्य सचिव, डीजीपी, व प्रमुख सचिव। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी ओपी सिंह व अपर मुख्य सचिव कानून व्यवस्था एके अवस्थी दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। वह सबसे पहले राम की पैड़ी व आरती घाट पहुंचे जहां गंदगी देखकर मुख्य सचिव का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद नगर आयुक्त को फटकार लगाई और कहा कि रामनगरी की ऐसी हालत क्षम्य नहीं है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान राम की पैड़ी में जलप्रवाह की तैयारियां भी आधी-अधूरी मिलीं। जिस पर मुख्य सचिव ने सभी तैयारियां 20 अक्टूबर तक पूरी करने की चेतावनी दी है। कहा कि 21 अक्टूबर को राम की पैड़ी की फ्लो टेस्टिंग होगी और उसी दिन से अवरिलता बहाल होगी।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य सचिव, डीजीपी व प्रमुख सचिवों की टीम ने संतों के साथ बैठक की और सलाह मशविरा किया।

दो लाख दिए जनभागीदारी से व कुल 5 लाख 51 हजार दीप जलेंगे

Chief secretary and DGP in Ayodhya.
निरीक्षण के दौरन प्रमुख अधिकारी। - फोटो : amar ujala

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने राम की पैड़ी के निरीक्षण के दौरान मीडिया से कहा कि शहर में 5 लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। जिसमें से दो लाख जनभागीदारी से व बाकी प्रशासन की तरफ से जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाने का ले आउट तैयार किया गया है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव कानून-व्यवस्था अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जबसे राम की पैड़ी बनी है तबसे पहली बार इस दीपोत्सव से अविरल जल धारा बहेगी। लोगों के सहयोग से 5 लाख 51 हजार दीप जलाने का रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा में सभी सहयोग करें कहीं कोई वस्तु या अफवाह हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

जल, नभ व थल में रहेगी अभेद्य सुरक्षा: डीजीपी

Chief secretary and DGP in Ayodhya.

प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर नगर की जल, नभ व थल में अभेद्य सुरक्षा रहेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई के कारण नगर में धारा 144 लागू है लेकिन दीपोत्सव व परंपरागत मेले के उत्साह में इससे कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed