{"_id":"5bf7e238bdec22419a2597a2","slug":"chief-minister-yogi-to-join-dev-deepawali-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर लाखों दीपों से जगमगाएगी वाराणसी, मुख्यमंत्री दीप जलाकर करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर लाखों दीपों से जगमगाएगी वाराणसी, मुख्यमंत्री दीप जलाकर करेंगे शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शहर के घाटों व कुंड के किनारे लाखों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रामनाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप जलाकर करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी नागपुर में एग्रीविजन एग्रीकल्चर समिट में हिस्सा लेने के बाद सीधे वाराणसी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री गंगा की लहरों पर लेजर शो का ट्रॉयल भी देखेंगे।
कार्यक्रम के लिए घाटों व इमारतों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है।