फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi paid tribute to two martyred policemen, honored their families.

UP News: दो शहीद पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Mon, 21 Oct 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Oct 2024 10:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड की सलामी ली और शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi paid tribute to two martyred policemen, honored their families.
मुख्यमंत्री योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में दो शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। हर साल 21 अक्तूबर को प्रदेश में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


इस साल दो पुलिस कर्मी रोहित कुमार व सचिन राठी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। आठ जून 2024 को फतेहगढ़ जिले के नवाबगंज थाने में तैनात सिपाही रोहित कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ अवैध खनन की सूचना पर दबिश देने गए थे। अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली को एक बाइक सवार रास्ता बता रहा था। रोहित ने बाइक सवार का पीछा किया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे रोहित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए थे। इस घटना में रोहित की मौत हो गई थी। वहीं, 25 दिसंबर 2023 को कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी पुलिस टीम के साथ तस्करों के यहां दबिश देने गए थे। इस दौरान तस्करों की फायरिंग में सचिन को गोली लगी थी। सचिन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed