{"_id":"609199948ebc3e920b37f887","slug":"chief-minister-yogi-interacts-with-farmers-through-virtual-medium-government-procurement-of-wheat-to-continue-till-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल माध्यम से किसानों के साथ किया संवाद, 15 जून तक जारी रहेगी गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल माध्यम से किसानों के साथ किया संवाद, 15 जून तक जारी रहेगी गेहूं की सरकारी खरीद
Wed, 05 May 2021 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 May 2021 12:29 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण तीव्र होने के बावजूद गेहूं खरीद अभियान के तहत लगभग 14,22,340.76 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से दोगुने से अधिक है। गेहूं खरीद का अभियान 15 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से किसानों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय लगभग 6 हजार केंद्र संचालित हैं। किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान 72 घंटे के दौरान सुनिश्चित किया जा रहा है। 82 प्रतिशत से अधिक किसानों को गेहूं मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतिदिन 90,000 से 1 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रों पर ई-पॉस मशीनों की व्यवस्था की गई है। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने और पेयजल आदि की व्यवस्था है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 8 जिलों-गोरखपुर, वाराणसी, बागपत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, बाराबंकी, झांसी और मुजफ्फरनगर के किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन