फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi and Mayawati mourn the death of former Governor Bora

पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Mon, 21 Dec 2020 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Dec 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi and Mayawati mourn the death of former Governor Bora
योगी आदित्यनाथ/मायावती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मोती लाल वोरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के पूर्व राज्यपाल व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुःख जताया है। मायावती ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


वहीं, वोरा के निधन की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का ध्वज झुका दिया गया। साथ ही शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव, धीरज गुर्जर, सचिन नाईक एवं बाजीराव खाड़े, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक जताया। शोक सभा में सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अनूप गुप्ता, सम्पूर्णानन्द, सैफ अली नकवी, अनिल यादव, संजीव शर्मा, अमरनाथ अग्रवाल, अशोक सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, मनोज तिवारी, तरूण पटेल मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed