फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will visit nagpur and varanasi today

सीएम योगी आज नागपुर और वाराणसी जाएंगे, कल से एमपी-राजस्थान का चुनावी दौरा

Fri, 23 Nov 2018 02:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will visit nagpur and varanasi today
मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नागपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। 24 नवंबर से वह मध्य प्रदेश व राजस्थान का चुनावी दौरा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को गढ़ मुक्तेश्वर के बाद गोरखपुर पहुंचे। पहले उनका गोरखपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था लेकिन देर शाम वह राजधानी लौट आए। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शुक्रवार को नागपुर के दौरे के मद्देनजर उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में पुलिस से जुड़े कार्यक्रम और सिख समागम में हिस्सा लेने के बाद योगी दोपहर 12.45 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नागपुर में एग्रीविजन एग्रीकल्चर समिट में हिस्सा लेंगे। नागपुर से वह सीधे वाराणसी पहुंचेंगे जहां देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के राजस्थान चुनावी दौरे में भी संशोधन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन्हें 23, 24 व 25 नवंबर को भी राजस्थान में प्रचार के लिए जाना था लेकिन नागपुर और वाराणसी के कार्यक्रमों के चलते इसमें बदलाव किया गया है। योगी अब 24-25 नवंबर को मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा करेंगे जबकि 26,27 व 28 नवंबर को राजस्थान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed