फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will reach Agra tonight from karnataka

अखिलेश के वार से सहमी सरकार, सीएम योगी ने बीच में ही छोड़ा कर्नाटक दौरा

Fri, 04 May 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will reach Agra tonight from karnataka
cm yogi - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में तूफान से मची तबाही को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कर्नाटक दौरा बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया है। वह शुक्रवार देर रात कर्नाटक से सीधा आगरा पहुंचेंगे और प्रभावित इकालों में जारी राहत कार्यों का जायजा लेंगे और अधिकारियों से मुलाकात कर पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। यहां से वह कानपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


बुधवार देर रात आए तूफान में उत्तर प्रदेश में 90 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सर्वाधिक मौतें आगरा में हुई हैं। प्रशासन ने आगरा में 50 लोगों की मौत और 51 के घायल होने की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर अखिलेश यादव और कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सीएम योगी ने अचानक प्रदेश वापसी का प्लान बनाया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने मंत्रियों को तत्काल प्रभावित इलाकों का दौरा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आगामी 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए सीएम योगी गुरुवार से कर्नाटक दौरे पर हैं। वह 5 मई तक वहां रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान से मची तबाही के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट कर सीएम योगी के ऐसे वक्त में कर्नाटक दौरे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।


वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे को उठाया था। कर्नाटक के सीएम ने लिखा था कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed