फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath visits trauma center in Lucknow.

लखनऊ: KGMC में आग लगने से 8 की मौत का दावा, ट्रामा सेंटर पहुंचे सीएम योगी

Sun, 16 Jul 2017 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Jul 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath visits trauma center in Lucknow.
सीएम योगी ने वहां मरीजों का हाल जाना - फोटो : amar ujala

ट्रॉमा सेंटर में लगी आ‌ग के हादसे के बाद वहां की जमीनी स्थिति जानने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पहुंच चुके हैं। उनके साथ प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन और स्वास्‍थ्य सचिव भी मौजूद थे। शनिवार शाम सात बजे लगी भीषण आग में मरीजों के परिवारीजनों ने आठ लोगों ने मौत होने की बात कही है, जबकि प्रशासन ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


प्रमुख स्वास्‍थ्य सचिव का कहना है कि सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। अगले 24 घंटे में फिर से ट्रॉमा में स्वास्‍थ्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखनऊ में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में श‌न‌िवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुल‌िस फोर्स, डीएम राज कौशल, एसएसपी दीपक कुमार और 25 से ज्यादा दमकल गाड़‌ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक ट्रामा सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी थी। खबर फैलते ही ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के मरीजों को बाहर न‌िकाल लिया गया। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का दावा कि सभी मरीज सुरक्षित है। जबकि तीमारदारों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने से करीब 7 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सामने आ रहे कारणों पर यही कहा जा रहा है कि ट्रॉमा में आग से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए और तीन दिन में रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, ट्रॉमा प्रशासन ने हादसे में एक भी मौत होने की बात से इनकार किया है और कहा कि मरीजों को सुरक्षित निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में शनिवार शाम सात बजे भीषण आग लग गई थी, जिससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed