{"_id":"5df34d238ebc3e88110a3dc1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-tweets-on-weather-change-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने किया ट्वीट, अचानक ठंड बढ़ गई है आप सभी अपना ख्याल रखें, अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने किया ट्वीट, अचानक ठंड बढ़ गई है आप सभी अपना ख्याल रखें, अफसरों को दिए निर्देश
Fri, 13 Dec 2019 02:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंड को लेकर ट्वीट किया और अफसरों को रैन बसेरों में सभी सुविधाएं ठीक करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अचानक बारिश से ठंड बढ़ गई है। आप सभी अपना ध्यान रखें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का।
आगे उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्त रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जगह-जगह अलाव जलाए जाएं और जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार सुबह अचानक बारिश होने व कई जिलों में ओलावृष्टि से ठंड अचानक बढ़ गई है जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है।