फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath speaks on PF scam in DHFL.

पीएफ घोटाले पर मुख्यमंत्री योगी बोले, कर्मचारियों के पैसे की वसूली के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी

Fri, 22 Nov 2019 12:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath speaks on PF scam in DHFL.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डीएचएफएल में फंसे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के पैसे की वसूली के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, कॉर्पोरेशन की ओर से आरबीआई को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


डीएचएफएल का बोर्ड भंग होने और वहां आरबीआई का प्रशासक नियुक्त होने से बृहस्पतिवार को पावर कॉर्पोरेशन से लेकर सचिवालय तक खलबली मची रही। कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों में डीएचएफएल में जमा पैसा डूबने की आशंका फैलती रही और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर इस मामले को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार से डीएचएफएल में फंसी पीएफ की राशि की वसूली के तरीकों पर चर्चा की। बैठक में इस मुद्दे पर आरबीआई के समक्ष अपना पक्ष रखने, केंद्र सरकार से बातचीत कर समस्या का जल्द हल निकालने और न्यायालय का रास्ता अपनाने सहित अन्य तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में कर्मचारी संगठनों की मांगों के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जल्द जांच पूरी करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को जांच जल्द पूरी करने, जांच में पुख्ता सबूत और गवाह जुटाकर समय पर चालान पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी मामले में लिप्त पाया जाए उसे आरोपी बनाकर जेल भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार को कर्मचारी संगठनों से बात कर आंदोलन समाप्त कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को बताया जाए कि उनके पीएफ का समय पर भुगतान किया जा रहा है। दो महीने में करीब 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार पूरी तरह कर्मचारियों के साथ है। उनकी जमा राशि की वसूली के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सरकार प्रयास कर रही है कि किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed