यूपी विधानसभा में हाथरस हत्याकांड पर बोले योगी, हर अपराध में अपराधी सपा का ही क्यों होता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए हाथरस हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में आरोपी सपा का निकला। आखिर किसी भी अपराध में शामिल हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है। उन्होंने कहा कि हाथरस में आज सपा की एक रैली है जिसके पोस्टर उसी आरोपी द्वारा लगाए गए हैं जो कि हाथरस हत्याकांड में आरोपी है।
Y'day's unfortunate incident in Hathras has brought the Samajwadi Party to light again. Doesn't SP have an association with the accused? Why is there an association between SP & every criminal? There is SP rally in Hathras today& posters for rally put by the accused:CM Adityanath pic.twitter.com/Oj0paoHGjk
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2021विज्ञापन
इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।
आपको बता दें कि सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब ढाई साल पहले किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। अब गौरव इस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वहीं, मंगलवार को किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। सोमवार की आधी रात को ही पुलिस-प्रशासन ने आनन फानन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को भतीजे ने मुखाग्नि दी। गांव और परिवार का माहौल गमगीन है। दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हाथरस पुलिस ने आरोपी गौरव सोंगरा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अन्य दो आरोपियों पर भी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने गन्ना किसानों को किए गए भुगतान की भी जानकारी दी।